भिलाई। सांसद विजय बघेल को छत्तीसगढ़ चुनावी घोषणा पत्र के संयोजक पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, दुर्ग में प्रेस के साथियों के साथ पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
चुनावी घोषणा पत्र के संयोजक बनाए जाने पर संगीता शाह ने कार्यकर्ता साथियों संग सांसद विजय बघेल को बधाई दी गई। इस अवसर पर संगीता शाह ने कहा की निश्चित ही पार्टी ने जो विश्वास सांसद पर किया है उनके नेतृत्व में जनता की आवश्यकताओ के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ घोषणा पत्र का निर्माण होगा।









