BREAKING

Uncategorised

घूम-घूम कर नशीली दवा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 240 नग नशीली गोली जप्त

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान कार्यवाही के तारतम्य में आज दिनांक 11/02/ 2021 को नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना कबीर नगर पुलिस के द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए घूम-घूम कर नशीली गोली बेचने वाले आरोपी नीरज कुमार कर्नल पिता नंद कर्नल उम्र 26 साल नि० EWS/12 कबीर नगर के कब्जे से नशीली गोली Alprazolam IP. 0.5 के 240 नग कीमती करीब रु 2500/- और घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल CG 04 HM 7760 जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 21 NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ जारी है।

Related Posts