पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। घाना के राष्ट्रपति महामा ने उन्हें सम्मानित किया। सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृतज्ञता प्रकट की। उन्हों कहा, वे 1.4 अरब भारतीयों की तरफ से इसे स्वीकार करते हैं…
नईदिल्ली (ए)। अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए पीएम मोदी को घाना में ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। राजधानी अक्करा में एक कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को सम्मानित किया।
घाना में ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है… मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।’
















