BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर में रखी कार, मोटर सायकल और स्कूटी में आगजनी, एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया घटना स्थल का मुआयना

भिलाई। गुरुवार की देर रात नंदनी नगर, टाउनशिप निवासी रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के घर के दरवाजा को बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद करके घर के सामने रखे कार, मोटर सायकल और स्कूटी में आग लगा दिया गया।

सूचना पर नंदिनी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मौके का मुआयना किया और अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

वहीं शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी घटना स्थल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले और आगजनी की पूरी जानकारी ली।

इस दौरान नंदनी नगर थाना प्रभारी मनीष शर्मा से घटना की पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Posts