BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर में अवैध अनैतिक देह व्यापार करने वाले दो आरोपी एक महिला तथा संचालिका गिरफ्तार: आपत्तिजनक वस्तुएं, मोबाइल, मोटर साइकिल और नगदी बरामद

अवैध अनैतिक देह ब्यापार करने वाले दो आरोपी एवं एक महिला तथा संचालिका गिरफ्तार…आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 3,940 / रूपया, 02 नग मोबाईल,एवं आपत्तिजनक वस्तुएं…घटना स्थल से दो नग मोटर सायकल कीमती ₹ 21,000…

जांजगीर चांपा। साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को दिनांक 11.12.2023 को मुखबीर सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है कि सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया, जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे तथा आपत्तिजनक वस्तुए एवं 02 नग मोबाईल बरामद की गई तथा घटना स्थल से दो मोटर सायकल बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी (01) निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा (02) राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र), संचालिका एवं एक महिला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 12.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर. दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी: (01) निर्मल प्रसाद बरेठ उम्र 29 साल निवासी दारंग थाना चाम्पा।

(02) राजेन्द्र खोबरागड़े उम्र 44 साल निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र)

(03) संचालिका एवं एक महिला

आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 3,940 / रूपया, 02 नग मोबाईल,एवं आपत्तिजनक वस्तुएं, घटना स्थल से दो नग मोटर सायकल कीमती ₹ 21,000.

Related Posts