BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर पहुंच सेवा देने वाले मितानों को दक्षता बढ़ाने मिला प्रशिक्षण: दस्तावेजों का परीक्षण व ऑनलाइन प्रक्रिया को शीघ्रता से निपटाने दिए गए टिप्स

 

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा देने शुरू की गई मितान योजना को और बेहतर बनाने आज उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। घर पहुंचकर विभिन्न तरीके के प्रमाण बनाने की सुविधा प्रदान करने वाले मितान की दक्षता को बढ़ाने दस्तावेजो का परीक्षण एवं ऑनलाइन प्रक्रिया को शीघ्रता से निपटाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा टिप्स दिए गए। हितग्राहियों के घर पर दस्तावेज परीक्षण, जन्म, मृत्यु एवं विवाह सहित किसी भी प्रमाण पत्र के लिए कौन कौन से आवश्यक दस्तावेज होते है इसकी विस्तृत जानकारी तहसीलदार एवं सक्षम अधिकारियों ने बताया।

भिलाई निगम के सभागार में आज भिलाई, दुर्ग, चरोदा एवं रिसाली निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले मितानों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित भिलाई की, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, तहसीलदार क्षमा यदु ने मितान योजना के तहत अब तक आए हुए आनलाइन आवेदनों की जानकारी लेते हुए शीघ्रता से प्रमाण पत्र को बनाकर हितग्राही तक पहुंचाने कहा गया।

प्रशिक्षण में भिलाई के अलावा अन्य निकायों से आए हुए मितान को हितग्राही के घर से दस्तावेज ऑनलाइन सबमिट के लिए फोटो लेने के तरीके, कितने एमबी पर अपलोड करने के फार्मेट की विस्तृत जानकारी दिए जिससे विभागीय अधिकारियों को दस्तावेज परीक्षण में समस्या न हो और शीघ्रता से कार्य को संपादित किया जा सके। तहसीलदार क्षमा यदु ने मितानों को मितान योजना के तहत जितने भी प्रमाणपत्र बनाए जाने है उनके लिए हितग्राही से लिए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजो की जानकारी दिए ताकि प्रमाणपत्र नियमों के तहत बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने बताया कि हितग्राही से लिए आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड करते समय दस्तावेजों में अंकित नाम और भरे जाने वाले नामों को ध्यानपूर्वक मिलान के पश्चात ही आवेदन सबमिट करे।

गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 14 निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की है। जिसमें कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र महज कुछ ही समय में घर बैठे प्राप्त किये जा सकेगे। इच्छुक जनो को टोल फ्री नंबर 14545 नम्बर पर केवल एक बार कॉल करना है। शिविर में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, डाटा सेंटर प्रभारी तपन अग्रवाल, प्रोग्रामर अशोक, रतन पात्रो, लोक सेवा केन्द्र से जैजल एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Related Posts