BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

घर की नौकरानी ने दो युवकों के साथ मिलकर की चोरी, नगदी 33 हजार सोना- चांदी के जेवर सहित 5 लाख ₹ का समान बरामद

भिलाई। प्रार्थी सुरेश कुमार यादव निवासी न्यू खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.09.2023 के प्रार्थी का छोटा भाई अपनी पत्नि के आँखों का ईलाज कराने चेन्नई गये हुए थे कि दिनांक 22.09.23 को प्रार्थी रात्रि में खाना खाकर टीवी देख रहा था रात्रि करीबन 12.30 बजे गेट हिलने की आवाज आने से प्रार्थी समझा कि भर्तीजा का कोई दोस्त होगा जो भतीजा से मिलने आया होगा। दूसरे दिन सुबह कामवाली बाई आयी और प्रार्थी को बताया कि हरिराम यादव के घर का दरवाजा टुटा हुआ है, कमरा मे सामान बिखरा पड़ा है, कमरा मे जाकर देखे तो कमरा का सामान बिखरा हुआ था और आलमारी खुला हुआ था।आलमारी में रखे सोने का मंगलसुत्र, सोने की अंगुठी, सोने की नोजपीन, कीमती 65,000 रूपये नगदी रकम 33,620 रूपये एवं अन्य आभूषण जुमला कीमती 5,00,000 रूपये नही था कि सूचना पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशिष बंछोर के मार्गदर्शन में तत्काल अपराध दर्ज कर चोरी गये माल मशरूका के पतासाजी में जुट गयी।

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज खंगालने पर दो लड़के रात्रि करीबन 01.00 बजे चोरी गये मकान की ओर घुमते मिले चूकि सीसीटीवी कैमरा दुर होने से चेहरा पहचान पाने में काफी दिक्कते आने लगी। उक्त सीसीटीवी फुटेज में आये लडके के संबंध में मुखबीरो से फोटो दिखाकर पूछताछ करने पर एक फोटो को आदित्य यादव निवासी न्यू खुर्सीपार के रूप में पहचान की गई।
आदित्य यादव को पकडकर थाना लाये जिसे पूछताछ करने पर अपने साथी राहुल चौधरी के साथ मिलकर चोरी करना कबुल किया। पुलिस राहुल के पता तलाश हेतु राहुल के घर जाकर दबिश दिये जो घर पर उपस्थित नहीं मिले राहुल चौधरी का पता तलाश हेतु सायबर सेल भिलाई से राहुल चौधरी का लोकेशन लिया गया। राहुल चौधरी बटवारे से मिले पैसे से अय्यासी करने घर से बाहर बाहर रह रहा था राहुल चौधरी को सुपेला अंग्रेजी शराब भट्ठी के पास
लोकेशन मिलने से पकडकर थाना लाये।

आरोपी आदित्य यादव एवं राहुल चौधरी से कडाई से
पूछताछ करने पर बताया कि हरिराम यादव के मकान में पोछा झाडू करने वाली बाई संतोषी उसे बताया था कि मालिक के घर में अभी कोई नहीं है सभी बाहर गये है काम के दौरान मै घर के आलमारी में सोने चांदी के आभूषण व पैसो की गड्डी को आलमारी में रखते हुए देखना बताये थे। तब हम दोनो हरिराम यादव के घर रात्रि में घुसकर चोरी किये हैं चोरी कर पैसे एवं जेवर को आपस में बाट लिये है। संतोषी के हिस्से मे आये नगदी एवं जेवर को घर में छिपाकर
रखे है, मेमोरण्डम कथनानुसार चोरी गये सोने का मंगलसुत्र, सोने की अंगुठी, सोने की नोजपीन कीमती 65,000 रूपये नगदी रकम 33,620 रूपये एवं अन्य आभूषण जुमला कीमती 5,00,000 रूपये बरामद किया गया।

अन्य आरोपिया संतोषी को उसके निवास से पकड़ कर थाना लिये जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये आरोपी 1. आदित्य यादव पिता स्व० विजय यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पड्डा प्राईड के बाजू मे जागीर चौक न्यू खुर्सीपार 2. राहुल चौधरी पिता संजय चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के पास मिनी माता नगर खुर्सीपार 3. संतोषी पति संतराम उम्म्र 32 वर्ष निवासी संगम चौक न्यू खुर्सीपार को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई। सभी आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उमेंद कुमार टण्डन उप
निरीक्षक युवराज साहू, सउनि वीरेन्द्र ठाकुर, सउनि खेमलाल ठाकुर हमराह आरक्षक चुमुक सिन्हा, पंकज सिंह, अमन शर्मा, सुभाष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना खुर्सीपार, अपराध क्रमांक 197/2023
धारा 457,380,120बी, 341.

आरोपी नाम: 1.आदित्य यादव पिता स्व0 विजय यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पड्डा प्राईड के बाजू मे जागीर चौक न्यू खुर्सीपार
2. राहुल चौधरी पिता संजय चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के पास मिनी माता नगर खुर्सीपार
3. संतोषी पति संतराम उम्र 32 वर्ष निवासी संगम चौक न्यू
खुर्सीपार।

Related Posts