BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर का दीवाल फांदकर नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 03.08.2020 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.08.2020 को रात्रि करीबन 12.30 बजे आरोपी चंद्रकांत वर्मा द्वारा दिवाल फांदकर घर अंदर घुसकर नाबालिक पीडिता का मुह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने कि रिपोर्ट पर थाना नांदघाट चौकी मारो में अपराध सदर धारा 450,376, भादवि 4,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं उप. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बेमेतरा रामकुमार बर्मन के द्वारा चौकी मारो प्रभारी सउनि राजेन्द्र कश्यप एवं चौकी स्टाफ को आरोपी का पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर चौकी मारो प्रभारी एवं चौकी स्टाफ द्वारा विवेचना आरोपी पतासाजी के दौरान जरिये मुखबिर कि सूचना पर आरोपी चंद्रकांत ऊर्फ लाला वर्मा उम्र 24 साल को पकडा गया। आरोपी चंद्रकांत वर्मा से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी ने पीडिता को अनुसूचित जाति वर्ग की होना जानते हुए भी दुष्कर्म किया। प्रकरण में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (2) (v) जोडी गई है। आरोपी चंद्रकांत ऊर्फ लाला वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 24 साल चौकी मारो थाना नांदघाट क्षेत्र का रहने वाला है। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।

Related Posts