मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाया। 44 गेंद पर उन्होंने 106 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए…
नईदिल्ली (ए)। ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ 40 गेंद में शतक लगा दिया। यह विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। मैक्सवेल ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा। संयोग कि बात है कि मार्करम ने इसी विश्व कप में यह रिकॉर्ड बनाया। मैक्सवेल ने 19 दिन में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए 400 रनों का लक्ष्य दिया. टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 399 रन बनाए. टीम के लिए मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया. डेविड वॉर्नर ने भी शतक लगाया. उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए. स्टीव स्मिथ ने 71 रन और लाबुशेन ने 62 रन बनाए. नीदरलैंड्स के लिए बॉलिंग करते हुए वान बीक ने 4 विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवरों में 74 रन दिए. बास डी लीडे ने 10 ओवरों में 115 रन लुटाए और विकेट लिए. आर्यन दत्त को भी एक विकेट मिला।
मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाया। 44 गेंद पर उन्होंने 106 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत कंगारू टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बना लिए। मैक्सवेल के अलावा ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन की पारी खेली।
इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. मार्कस स्टोइनिस की जगह कैमरून ग्रीन की टीम वापसी हुई है. वहीं ट्रेविस हेड को मौका नहीं मिला है।
वनडे क्रिकेट का चौथा सबसे तेज शतक
मैक्सवेल ने विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाया लेकिन वह वनडे क्रिकेट में इस मामले में पहले स्थान पर नहीं आ सके। उन्होंने वनडे क्रिकेट का चौथा सबसे तेज शतक जड़ा। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2015 में जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद पर शतक लगाया था। 2014 में न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलआफ क्वींसटाउन में 36 गेंद और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 1996 में नैरोबी में 37 गेंद पर शतक लगाया था।
विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| गेंद | खिलाड़ी | देश | खिलाफ | जगह | साल |
| 40 | ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | नीदरलैंड | नई दिल्ली | 2023 |
| 49 | एडेन मार्करम | दक्षिण अफ्रीका | श्रीलंका | नई दिल्ली | 2023 |
| 50 | केविन ओब्रायन | आयरलैंड | इंग्लैंड | बंगलूरू | 2023 |
| 51 | ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | श्रीलंका | सिडनी | 2015 |
| 52 | एबी डिविलियर्स | श्रीलंका | वेस्टइंडीज | सिडनी | 2015 |















