इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चैयरमैन की घोषणा हो गई है, आईसीसी की चयन समिति बोर्ड ने सर्वसम्मति से ग्रेग बार्कले को एक बार फिर से चेयरमैन पद के लिए चुना गया…
नईदिल्ली (ए)। न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को शनिवार को सर्वसम्मति से दूसरे कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया. बार्कले का कार्यकाल दो वर्ष का होगा. जिम्बाब्वे के तावेंग्वा मुकुहलानी के नाम वापस लेने के बाद बार्कले को निर्विरोध चुना गया। दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बार्कले ने कहा कि ‘फिर से आईसीसी का चेयरमैन चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
आईसीसी बोर्ड ने बार्कले के पूर्ण समर्थन की पुष्टि की. बार्कले ने फिर से अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का फिर से चेमरमैन चुना जाना सम्मान की बात है और मैं अपने साथी आईसीसी निदेशकों को उनके समर्थन के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा.’ बार्कले ने आईसीसी सदस्यों के साथ करीबी सहयोग में क्रिकेट के खेल के लिए काम जारी रखने पर खुशी जाहिर की. बार्कले ने कहा, ‘यह क्रिकेट में शामिल होने का एक रोमांचक समय है और मैं खेल को मजबूत करने के साथ-साथ इसे आगे बढ़ाने के लिए अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करना जारी रखना चाहता हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुनिया के अधिक से अधिक लोग क्रिकेट का आनंद ले सकें।
बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी चेयमरैन बनाया गया था. वह इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट के चेमरमैन और 2015 में आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप के निदेशक थे. उन्हें निर्विरोध चुना गया जिसका मतलब है कि 17 सदस्यीय बोर्ड में उन्हें बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का भी समर्थन प्राप्त था।
Greg Barclay re-elected as ICC Chairman
Read @ANI Story | https://t.co/UN8VZaiyk8#ICC #cricket #InternationalCricketCouncil #GregBarclay pic.twitter.com/IA2ho0S7fj
— ANI Digital (@ani_digital) November 12, 2022
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने खुद एक उम्मीदवार खड़ा करने के लिए सोचा था लेकिन उसने एक के खिलाफ फैसला किया. वहीं ऐसी भी खबर आई थी पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी आईसीसी का चुनाव लड़ सकते हैं, मगर उन्हें इसके लिए बीसीसीआई का साथ नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली को आईपीएल चेयरमैन का पद दिया जा रहा था, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने ये कहकर मना कर दिया था. हालांकि बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी की बैठकों और चुनाव में शामिल होंगे।















