प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का ग्रीस आना हुआ है. फिर भी, न तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई है, न ही रिश्तों की गर्मजोशी में कोई कमी आई है…
नईदिल्ली (ए)। ग्रीस ने पीएम मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से नवाजा है. आज शुक्रवार 25 अगस्त को एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (Grand Cross of the Order of Honour) से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, ”मुझे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित करने के लिए मैं राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं. ये ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति सम्मान दर्शाता है।”
पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का ग्रीस आना हुआ है. फिर भी, न तो हमारे संबंधों की गहराई कम हुई है, न ही रिश्तों की गर्मजोशी में कोई कमी आई है. ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है. हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।
ग्रीस के राष्ट्रपति की ओर से किया जाता है सम्मानित विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी. ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है।
ग्रीस की ओर से क्या कहा गया? ग्रीस की ओर से ग्रीक-भारतीय मित्रता को रणनीतिक बढ़ावा देने में पीएम मोदी के निर्णायक योगदान को मान्यता देते हुए सम्मानित किया है. ग्रीस ने कहा कि इस यात्रा के अवसर पर, ग्रीक राज्य भारत के प्रधानमंत्री का सम्मान करता है।
#WATCH | PM Narendra Modi conferred with the Grand Cross of the Order of Honour by Greek President Katerina N. Sakellaropoulou in Athens pic.twitter.com/p3Opq0BMyZ
— ANI (@ANI) August 25, 2023
प्रशस्ति पत्र में ग्रीस की ओर से कहा गया कि वे एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने अपने देश की वैश्विक पहुंच को बढ़ावा दिया है और जो भारत की आर्थिक प्रगति और समृद्धि के लिए व्यवस्थित रूप से काम करते हैं, साहसिक सुधार लाते हैं. एक राजनेता जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्राथमिकताओं में लेकर आए हैं।















