BREAKING

Uncategorised

ग्राम पंचायत में आवश्यकता वाले परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था नही करने पर कलेक्टर ने किया सचिव को निलंबित…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज जिले के सीमावर्ती ग्रामों का सघन भ्रमण कर कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव को रोकने शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।उन्होंने  निरीक्षण के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्राम गुल्लीडांड में पंचायत सचिव   कु. राजकुमारी राज द्वारा आवश्यकता वाले परिवारों के लिए 2 क्विंटल चावल व 50 किलो दाल की व्यवस्था नही किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा ग्राम पंचायत सचिव कु. राजकुमारी राज को तत्काल निलंबित कर दिया है। 

कलेक्टर ने मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरडोल के सचिव श्री शिव तिवारी और ग्राम पंचायत करगीकला के सचिव श्री धीरज तिवारी को निरीक्षण के दौरान आवश्यकता वाले परिवारों के लिए 2 क्विंटल से कम राशन रखने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से उत्पन्न लाकडाउन की स्थिति के दौरान शासन के द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन नही किया जाना बेहद बड़ी लापरवाही व उदासीनता का सूचक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही व उदासीनता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही संबंधित कर्मचारियों के विरुध्द की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण जिले में लाॅकडाउन का आदेश जारी किया गया है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने  जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो क्विंटल चावल एवं 50 किलो दाल आवश्यकतानुसार की व्यवस्था ग्राम पंचायतों को तत्काल सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया था। कलेक्टर ने आज ग्रामीण क्षेत्रों  का भ्रमण करते हुए शासन के जनकल्याणकारी दिशानिर्देशों के  पालन का स्वयम जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि शासकीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नही जाएगा व कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनिवार्य रूप से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जरूरतमंद परिवारों के लिए 2-2 क्विंटल चावल व 50-50 किलो दाल की प्रत्येक समय उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से उपलब्धता का निरीक्षण भी करें।

Related Posts