BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ग्रामीण क्षेत्रो में बढती सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने यातायात पुलिस ने शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू की चालानी कार्यवाही

 

पूर्व में अंजोर रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान, यातायात नियमों का पालन कराने की जायेगी सख्ती…

दुर्ग। यातायात पुलिस द्वारा इस वर्ष हुए सडक दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने पर पाया गया कि अधिकांश सडक दुर्घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में व मरने वाले ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी पाये गये है जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, के निर्देश पर एवं सतीष ठाकुर व सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कल से शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चालानी कार्यवाही प्रारंभ की गई है। जिसमें कल दिनांक को निरीक्षक संग्राम सिंह, प्रभारी यातायात जोन दुर्ग एवं उनकी टीम के द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सील्ट बेल्ट पहने कुल-35 वाहन* चालको के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले कुल-134 वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की गई है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व व वर्तमान में लगातार अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वाहन चलाते समय हमारे कौन-कौन सी छोटी-छोटी लापरवाही से हम एक गंभीर सड़क दुर्घटना के शिकार होते है व यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान की जा रही है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी नियमो की अनदेखी कर वाहन चलाते हुए एक गंभीर सडक दुर्घटना के शिकार हो रहे है। इसमें कमी लाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ किया गया है।

अपील:- यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से लगातार अपील करते आ रही है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालन करे ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को सुरक्षित आवागमन करने दे जिससे आप किसी गंभीर सडक दुर्घटना कि शिकार नहीं होगें।

Related Posts