BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़

ग्रामीण की हत्या का हुआ खुलासा: माओवादी घटना का रूप देने के लिए फर्जी माओवादी पर्चा तैयार कर हत्या उपरांत शव के पास डाला गया था

जमीन विवाद में ग्राम पोषणपल्ली निवासी ताटी कन्हैया की गांव के ही कुरसम शंकर, ताटी धरमैया, सुरेन्द्र धुर्वा एवं मटटी कान्तैया के द्वारा धारदार एवं नुकीले हथियार से की गई हत्या…

 

बीजापुर। दिनांक 07/10/2024 को थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोषणपल्ली निवासी ताटी कन्हैया की हत्या के सबंध में जानकारी प्राप्त होने पर घटनास्थल पहुंचकर मौके का निरीक्षण पर पाया गया कि मौके पर ग्रामीण की हत्या धारदार एवं नुकीले हथियार से किया गया है एवं पास ही माओवादियों के मद्देड़ एरिया कमेटी के द्वारा हत्या के सबंध में जारी पर्चा बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के दिशा निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम् के नेतृत्व में प्रकरण में विवेचना हेतु टीम गठन किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक का ग्राम के तेलम रामैया पिता स्व0 बुड़तैया उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् से जमीन सबंधी विवाद चल रहा था।

आरोपी द्वारा जमीन विवाद के चलते ग्रामीण कन्हैया ताटी को जान से मारने की योजना बनाये एवं सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये। प्रकरण को माओवादी घटना का रूप देने के लिए ताटी धर्मेया के हाथों फर्जी माओवादी पर्चा प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी कमांडर बुचन्ना के नाम से तैयार किया गया।

घटना दिनांक 07/10/2024 को शाम 07-00 बजे घटना के मुख्य आरोपी एवं सहयोगियों के द्वारा मिलकर पुराना स्कूल के पीछे कन्हैया ताटी को बुलाये एवं नहर किनारे ले जाकर डण्डा से मारकर हमला किए एवं लोहे की गुप्ती से सिर, छाती, पसली व गला में हमला कर हत्या कर दिये एवं पास में फर्जी माओवादी पर्चा फेंक दिये।

प्रकरण में मुख्य आरोपी द्वारा घटना कारित करने की स्वीकारोक्ति उपरान्त मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब डण्डा, लोहे की गुप्ती आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।

घटना में शामिल आरोपियों को थाना भोपालपनटनम् में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

थाना भोपालपटनम्, जिला बीजापुर, अपराध क्रमांक 29/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 103, 61, 238 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट 

घटना में गिरफ्तार आरोपी: 1. तेलम रामैया पिता स्व0 बुड़तैया उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर।

2. मटटी कान्तैया पिता स्व0 पापैया मटटी उम्र 42 वर्ष जाति गोंड निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर।
3. कुरसम शंकर पिता कुरसम गुज्जैया उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोषणपल्ली मातापारा थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर।
4. सुरेन्द्र धुर्वा पिता बण्डी धुर्वा उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी बामनपुर थाना भोपालपटनम् जिला बीजापुर।

Related Posts