BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गौवंश के उपचार तथा दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हुए व्यक्ति को प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि की मांग हेतु भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

भिलाई। प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष वैशाली नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गोवंश के रास्ते पर बैठने से यातायात व्यवस्था बिगड़ने और दुर्घटना होने के कारण जिलाधीश को ज्ञापन दिया गया। जिसका विषय सड़कों पर गौवंश की अधिकता के कारण दुर्घटना, गौवंश के उपचार तथा दुर्घटना से क्षतिग्रस्त हुए व्यक्ति को प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि की मांग हेतु था।

ज्ञातव्य है भिलाई नगर निगम के अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा में स्मृति नगर मुख्य मार्ग से रूंगटा कॉलेज रोड तक सुपेला चौक से गदा चौक तक तथा हर मुख्य मार्गों में बरसात के कारण गोवंश रोड पर आज आ रहा है जिसकी व्यवस्था गौठान में होनी चाहिए उसे रोड पर छोड़ दिया गया है गोवंश के रोड पर आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

जो कि निम्नलिखित हैं…
1) अगर गोवंश रोड रास्तों पर है तो गौठान में कौन रह रहा है?
2) अगर गोवंश रोड रास्तों पर है तो उनका चारा कौन खा रहा है?
3) अगर गोवंश रोड रास्तों पर है तो उनके के उपचार में लगने वाली दवाइयां कौन लगवा रहा है?
4) अगर गोवंश रोड रास्तों पर है तो गोठानो में गोबर कहां से आ रहा है?
5) अगर गोवंश रोड पर है तो गौठानों में शासन द्वारा दिए गए पैसों का क्या उपयोग किया जा रहा है?

ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं हम यह मांग करते हैं
1) रोड रास्ते पर रहने वाले गोवंश को गोठान में जल्द से जल्द भेजा जाए
2) दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गोवंश को शासन द्वारा उचित उपचार की व्यवस्था की जाए
3) गोवंश के रोड रास्तों पर होने के कारण दुर्घटना में क्षतिग्रस्त व्यक्ति के इलाज का खर्चा शासन द्वारा किया जाना
4) गोवंश के लिए 24×7 इलाज चार की व्यवस्था की जानी चाहिए
5) गोठान में गोवंश के लिए चारा पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए
इस प्रकार हम यह मांग करते हैं की 7 दिनों के भीतर यह मांगों को पूरा किया जाना चाहिए अन्यथा हम उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Related Posts