गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे लहर की संक्रमण ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे विकराल रूप धारण कर लिया है, ऐसे में लोगो को जागरूक किया जा रहा कि मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करे और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। जानकारों द्वारा कोविड से ठीक हुए मरीजो से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की जा रही है जिससे कि वह अन्य मरीजो को ठीक कर सके। ऐसे ही जागरूकता वाला वीडियो जीपीएम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जारी कर कोविड से ठीक हुए लोगो से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/r2gIwp5vyPo











