पुलिस अधीक्षक गौपेम द्वारा आज पुलिस कर्मियों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBM) के तौर पर e-प्रहरी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य कम्प्यूटर के क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियो की दक्षता बढ़ाना है।ज़िला पुलिस कार्यालय गौपेम में कम्प्यूटर दक्ष कर्मियों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लाँच किया गया है जिसके परिणामों का अध्ययन करके इसके आगे के स्वरूप का निर्धारण किया जाएगा। शुरू में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं से 8 सहायकों के साथ इस प्रोजेक्ट को चालू किया गया है। इसमें उनको MS-Excel, MS-Word, टाइपिंग इत्यादि सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण की सुचारू और समुचित मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रतिभा पांडेय को नोडल नियुक्त किया गया है ।
साथ ही साथ सभी आठ पुलिस प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा ई प्रहरी किट प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।









