गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बुधवार को जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पदभार ग्रहण किया। एसपी बंसल ने परेड की सलामी ली। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसपी बंसल का बुके देकर स्वागत किया।
एसपी त्रिलोक बंसल इसके पूर्व राज्यपाल के परिसहाय के पद पर पदस्थ थे। राज्य सरकार ने इन्हें जीपीएम जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

ज्ञात हो कि एसपी बंसल की बारहवीं तक कि शिक्षा महासमुंद में ही सम्पन्न हुआ। वर्ष 2006 बीएचयू से आईआईटी सिविल में करने के बाद यूपीएससी एग्जाम 2006 में इनका चयन भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के लिए हुआ। मिलिट्री इंजीनियरिंग सेवा, दिल्ली में इन्होंने वर्ष 2006 से 2008 तक सेवाएं दी। इस दौरान इन्होंने मानेकशॉ सेंटर (आर्मी सेंटर) जो कि 30 एकड़ में फैला है और करीब 100 करोड़ ₹ की लागत से बना है, इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी इन्हें सौपी गई। जिसका इन्होंने अपनी देख-रेख में बखूबी निर्माण करवाया। वर्ष 2007 के यूपीएससी में इन्होने सफलता प्राप्त करते हुए एमईएस के लिए चयनित हुए। वर्ष 2008 के यूपीएससी में एग्जाम में पुनः सफलता प्राप्त कर आईआरएसई (इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग) के लिए चयनित हुए तथा वहाँ वर्ष 2008 से 2016 तक अपने सेवाएं जारी रखते हुए वर्ष 2014 के यूपीएससी में पुनः सफलता प्राप्त करते हुए दिल्ली पुलिस में एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) के लिए चयनित हुए। वर्ष 2015 के यूपीएससी एग्जाम में पुनः सफलता प्राप्त करते हुए 97 रैंक प्राप्त किये, 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। एक वर्ष ट्रेनिंग के बाद पहली प्रोबेशनर पोस्टिंग जनवरी 2018 से दुर्ग जिले में हुई है। उसके बाद रायपुर सीएसपी की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद इन्हें राज्यपाल का एडीसी की जिम्मेदारी दी गई थी। अब इन्हें जीपीएम जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है।











