गौपेम :कोरोना संक्रमण जहाँ आज विश्वव्यापी समस्या बन गया है जिसको लेकर सरकार तरह तरह की तैयारी कर रही है तो वही गौपेम पुलिस भी कोरोना समस्या को हराने के लिए पूरी तैय्यारी कर रही है। गौपेम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा आज विश्व व्यापी कोरोना समस्या के चलते जिले के अंतर्राज्यीय नाको में नियुक्त पुलिस एवं वन विभाग के कर्मचारियों, कोटवारों को ब्रीफिंग किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा चेकिंग के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अवगत कराते हुए अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी इस दौरान सभी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा मास्क के साथ पुलिस कर्मियों को शील्ड भी वितरित किया गया ।
सभी को सख़्त हिदायत दिया गया कि नाके और चेकिंग 24 घंटा चालू रहेंगे, उन्हें किसी भी हाल में ख़ाली ना छोड़ा जाए।सभी को प्रतिदिन की गई कार्यवाही विवरण रेजिस्टर में नोट करने के निर्देश दिए गए। औचक चेकिंग हेतु भी टीम्ज़ बनायी गई हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी द्वारा भी सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद सभी मास्क पहन के ड्यूटी पे रवाना हुए ताकि लोग उनको देखें और सीखें और विषय की गम्भीरता समझें।
पुलिस विभाग की तरफ़ से नाकों पर अंतर्राज्यीय परिवहन स्थगित होने के बैनर का इंतज़ाम करके उनको लगाया जा रहा है। शराब की दुकानों पर भी ताक़ीद की जा रही कि कोई क़ानून व्यवस्था की स्थिति ना निर्मित हो, इस हेतु पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा नज़र रखी जा रही है।
वही इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर अभिमन्यु सिंह के द्वारा हाथ धोने व मास्क पहनने उतारने के तरीके से भी डेमो देकर अवगत कराया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार,रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला एवं गौरेला थाना के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।









