BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गौरेला पेंड्रा मरवाही की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया, जिले की प्रथम महिला एसपी बनी

गौरेला पेंड्रा मरवाही। राज्य शासन के हाल में ही हुए आदेश पर जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल का स्थानांतरण चौथी वाहनी माना रायपुर तथा बेमेतरा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का स्थानांतरण जीपीएम हुआ है।

आज दिनाक 6/2/24 को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। भावना गुप्ता 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर है जिनकी नौकरी की शुरुआत पश्चिम बंगाल से प्रारंभ हुई, 2020 में छत्तीसगढ़ केडर अलाट होने के बाद सूरजपुर, अंबिकापुर, बेमेतरा जिले की पुलिस अधीक्षक रहीं।

पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आगमन पर जिला पुलिस बल की टुकड़ी ने गाड ऑफ ऑनर दिया। उपरांत राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी से रूबरू होकर उनका परिचय एवम् जिले के बारे जानकारी प्राप्त किए। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनता से अच्छा व्यवहार किया जावे आपका काम जनता को दिखना चाहिए। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आम जनता से जुड़कर अच्छे कार्य किए जाएं।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल को स्थान्तरण पर दी गई विदाई: राज्य शासन के हाल में ही हुए आदेश पर जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल का स्थानांतरण चौथी वाहनी माना रायपुर तथा बेमेतरा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता का स्थानांतरण जीपीएम हुआ है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल को जिला पुलिस के द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई की बेला में सभी अधिकारियों ने योगेल पटेल के साथ अपने कार्यानुभव को साझा किया एवम् सभी ने नए जिम्मेदारी के लिए शुभकामना प्रदान किए।

इस अवसर पर जिला जीपीएम कलेक्टर वनमंडलाधिकारी, सीएमएचओ, परियोजना डायरेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं सभी थाना प्रभारी व कार्यालीन स्टाफ मौजूद रहा।

Related Posts