BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी करके अश्विन ने बनाया एक शानदार रिकॉर्ड, महान ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हुए शामिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है, यह रिकॉर्ड सिर्फ उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी के बदौलत भी आया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत के स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आजकल रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. रविचंद्रन अश्विन अब भारत के महान क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. गेंदबाजी में अश्विन की चालाकी तो विश्व-विख्यात है और इसलिए वह आय दिन विकेट लेकर नए-नए रिकॉर्ड्स बनाए जा रहे हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में भी काफी दम है. रविचंद्रन अश्विन ने एक नहीं अनेक बार अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला है. इस वजह से वह टेस्ट ऑलराउंडर की रैकिंग में रविंद्र जडेजा के बाद नंबर-2 पर मौजूद हैं. उनके बेहतरीन ऑलराउंडर होने की पुष्टि अब एक और नए रिकॉर्ड ने कर दी है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

अश्विन ने बनाया एक खास रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन और 700 विकेट का आंकड़ा छूने वाले अश्विन भारत के पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने यह रिकॉर्ड बनाया है. रविचंद्रन अश्विन से पहले भारत के कई दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने इस मुकाम को हासिल किया है।

विनोद मांकड़: इस लिस्ट में सबसे ऊपर विनोद मांकड़ हैं। उन्होंने भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11,591 रन बनाए थे और उसके साथ-साथ 782 विकेट भी हासिल किए थे।

श्रीनिवास वेंकटेशराघवन: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीनिवास वेंकटेशराघवन हैं। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 6,617 रन बनाने के साथ-साथ 1390 विकेट भी चटकाए थे।

कपिल देव: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का नाम आता है. कपिल देव ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 11,356 रन बनाने के साथ-साथ 835 विकेट भी हासिल किए थे।

अनिल कुंबले: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत के महान पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है. कुंबले ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 5572 रन बनाने के साथ-साथ 1,136 विकेट भी चटकाए हैं।

रविचंद्रन अश्विन: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आ गया है। वह अब तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में 5002 रन बनाने के साथ 702 विकेट ले चुके हैं।

Related Posts