BREAKING

Uncategorised

गृह मंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, टीका लगवाने सभी पात्र लोगों से की अपील

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी धर्मपत्नी कमला साहू के साथ रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं।
मंत्री श्री साहू ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निर्देशों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें। लॉक डाउन में अनावश्यक बाहर न निकलें, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें, भीड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें और अपना कोविड जाँच अवश्य कराये। उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे।

Related Posts