BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली एवं रायपुर पीएचक्यू से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में आरोपी शुभम साहू गिरफ्तार


रायपुर। भारत सरकार, गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण सायबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे तथा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल रायपुर द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान शुभम साहू निवासी बंजारी चैक गोलबाजार रायपुर के रूप में की गई। जिस पर आरोपी शुभम साहू के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 75/2020 धारा 67, 67(क), 67(ख) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना गोलबाजार की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।

Related Posts