BREAKING

Uncategorised

गृहमंत्री ने डीजीपी, डीआईजी, आईजी और सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लॉकडाउन पर की चर्चा

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज डीजीपी, डीआईजी, आईजी और सभी एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान प्रदेश की हालात पर चर्चा की। उन्होंने सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों का हाल-चाल पूछा। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था की सारी जानकारी गृहमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की। श्री साहू ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वयं को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी। गृहमंत्री श्री साहू ने लॉकडाउन के दौरान पुलिस बल द्वारा की जा रही कार्यों की सराहना की। वीडियों कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक डी.एम. अवस्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts