BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज रिसाली निगम क्षेत्र में कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

 

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृह और लोकनिर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू आज मंगलवार को रिसाली निगम क्षेत्र में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान गृहमंत्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अतिरिक्त कक्ष निर्माण, नाली निर्माण व डामरीकृत मार्ग का नवीनीकरण करने भूमिपूजन करेंगे।

श्री साहू दोपहर 3 बजे वार्ड 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा, दोपहर 3ः15 बजे कल्याणी मंदिर निकट, 3ः30 बजे सांई मंदिर के पीछे इस्पात नगर, 3ः45 बजे शिवाजी चौक धनोरा रोड, 4 बजे आत्मानंद स्कूल, 4ः15 बजे टंकी आफिस के सामने रिसाली, 4ः30 बजे एकता उद्यान आशीष नगर, 4ः40 बजे शक्ति विहार रिसाली, 4ः50 बजे संगम डेयरी के सामने, शाम 5 बजे छाया गार्डन, 5ः10 बजे परमेश्वरी मंदिर के पास प्रगतिनगर, 5ः20 बजे अवंति उद्यान और 5ः30 बजे मानिकपुरी भवन के सामने रूआबांधा उत्तर पहुंचेंगे।

Related Posts