BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व पार्षद केशव बंछोर और साथियों ने दिव्यांगजनों को ट्राई सायकल का किया वितरण

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक व मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन रिसाली क्षेत्र में बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। मरोदा सेक्टर सांई बाबा मंदिर मे विशेष अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

विद्यार्थीयो को मिष्ठान व अध्यन सामग्री का वितरण किया गया व रिसाली मरोदा क्षेत्र में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल एवं सामान्य ट्राईसाईकिल क्षेत्र के प्रमुख पार्टी कार्य कर्ताओं के द्वारा उपलब्ध करवाया गया।

जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा क्षेत्र में हो रही है एवं लाभान्वित लोगों ने मंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेसगण केशव बंछोर विलास बोरकर, जानकी रमैया, अजय मिश्रा, सोमनाथ यादव एनएसयूआई के अभिषेक बंछोर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र वाघमारे, मनीष बराहेन, सतीश मिश्रा, संजू नेताम, ईश्वरी साहू, राधिका सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Posts