BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गृहमंत्री की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, 46 में से 32 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित थे।

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई।

13 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया तथा एक प्रकरण को पुनः विवेचना के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत विधि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts