BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गूंगी महिला को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शारीरिक रूप से कमजोर (गूंगी) महिला से जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार…

बालोद। दिनांक 14.10.2024 को प्रार्थी सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी जो मानसिक रूप से कमजोर है जिसे आरोपी सुरेश यादव पिता स्व. गंजन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 64 बी0एन0एस0 के तहत अपराध पंजीबध्द ‍किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसआर भगत पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद एवं डॉ.चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर आरोपी का तत्काल पता तलाश किया गया।

जो राजहरा टाउन में अपने सकुनत पर ‍मिलने से अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पुछताछ किया गया जो दिनांक 14.10.2024 को शाम करीबन 07.30 बजे पीडिता को उसके निवास स्थान से बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया हूं, बताने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

Related Posts