BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वैसाखी पर्व

दुर्ग। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में शुक्रवार धूम धाम से वैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। स्टेज को इंद्रपाल सिंह भाटिया ने सम्भाला। सबसे पहले सुबह 8.30 पे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई 9: 15 से 10 बजे हजूरी जत्था भाई तेजबीर सिंह ने किरतन किया। 10 बजे से 10:30 बजे तक इस्तरी सत संघ के जत्थे ने कीर्तन किया। 10:30 से 11 तक हम चाकर गोबिंद के बचो ने कीर्तन किया। 11 से 11:15 तक संगत दीवान हुआ। 11:15 से 12 बजे तक हाज़ूरी जत्था ने कीर्तन किया। 12:15 से 12:30 तक ज्ञानी ओम वीर सिंह ने कथा कर संगत को निहाल किया।

दोपहर 12:30 से 1: 30 बजे तक भाई कुल्विंदर सिंह, तलविंदर सिंह तरण तारण साहिब वाले जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उसके बाद अरदास उपरांत गुरु जी का लंगर अटूट संगत में वर्ताया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया की खालसा साजना दिवस बहुत ही हर्ष और उलास से पूरे विश्व के गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाता है और पूरे सिख परिवार गुरुद्वारा साहिब में आके गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करते है।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में आज दुर्ग के विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, संदीप वोरा, पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, दुर्ग भाजपा के ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ललित चंद्राकर, राजेंद्र पाध्य, सुरेंद्र कौशिक, आशीष निमजे महिला मोर्चा भाजपा ज़िला अध्यक्ष दिव्या कल्हारी साहू एवं पूरी महिला मोर्चा की टीम ने गुरु घर में आके गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्ग गुरुद्वारा साहिब में आके गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रधान अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सभी सेवादार और समूह सिख समाज दुर्ग मिल के हर पर्व को मनाता है और सभी मिलके अपना हर प्रकार का योगदान और सेवा देते है और सभी मिलके कार्यकम को सफल बनाते है इसीलिए वह पूरे दुर्ग सिख समाज एवं सभी सेवादारों का धन्यवाद करते है।

इस कार्यक्रम में जातिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इंद्रपाल पाल सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह भाटिया, सतबीर भाटिया, दलप्रीत सिंह भाटिया, हरविंदर सिंह हम चाकर गोबिंद के, सतनाम कौर विरदी इस्तरी सत संघ के प्रधान,सिकंदर सिंह सेखो, कुलबिर सिंह सलूजा, भूपिन्दर सिंह, परमजीत सिंह लाँगरी, बनता सिंह, बचन सिंह नागपाल, महिंदर सिंह भोई, रघुवीर सिंह भुई, भूपिन्दर सिंह भाटिया,देवेंदर सिंह, सिंघारा सिंह सोडी, देवेंदर सिंह डीएस, जे डी कवलजीत सिंह, मखन सिंह, अजमेर सिंह,कवलजीत सिंह भामरा, रमन सिंह रहेल, शिवा सिंह एवं सिख समाज के और भी प्रमुख एवं सभी बच्चे मिलके सेवा किए और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Posts