दुर्ग। आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में बहुत हर्ष के साथ वैसाखी पर्व मनाया गया। सर्व प्रथम श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ समाप्ति सुबह 8:30 बजे हुई, उसके बाद 9:00 से 9:30 बजे तक हज़ूरी जत्था भाई सांब भाई सतविंदर सिंह जी बिंदर के जथे ने कीर्तन किया। 9:30 से 10 बजे तक इस्तरी सत संग दुर्ग की बीबियों ने कीर्तन किया।
10 से 10:30 तक संगत दीवान हुआ 10:30 से 11 बजे तक हम चाकर गोबिंद की बचियोन ने कीर्तन किया। 11 से 11:30 बजे तक हज़ूरी जथे ने कीर्तन किया। 11:30 से 12 बजे तक ज्ञानी ओम् वीर सिंह ने कथा कर संगत को निहाल किया। 12 बजे से 1:30 बजे तक भाई साब भाई हरविंदर पाल सिंह (लिटल वीरजी) माता कोला जी अमृतसर से आए जत्थे ने कीर्तन करके संगत का मन मोह लिया।
आज के कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल,
दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा, सभापति राजेश यादव, राजेंद्र साहू, फ़तह भाटिया, पार्षद मंदीप भाटिया ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टेका और संगत का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए गुरु का लंगर तैयार था जो सभी ने मिलकर लंगर ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रजिंदर पाल सिंह अरोरा ने कीया।
प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने जानकारी दी कि पिछले दो साल से कोविड के कारण वैसाखी नहीं मना पा रहे थे। इस बार संगत का सहयोग मिला और पूरे दुर्ग के सिख समाज ने मिलकर वैसाखी पर्व गुरुद्वारा साहिब में मनाया।

इस अवसर पर जातिंदर सिंह (लब्बे), दल्प्रीत सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, इन्द्रपाल सिंह भाटिया, सुखदेव सिंह, जस्प्रीत सिंह भाटिया, अमृत पाल सिंह, अवतार सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह (लाँगरी), मखन सिंह, बलविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, भूपिंदर सिंह भाटिया, कमल सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, राजू भाटिया, महेन्द्र सिंह, बचन सिंह नागपाल,

सूरिंदर सिंह कबरवाल, सिंघारा सिंह, दावेंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, तरसेम सिंह ढिल्लो, हरमीत सिंह भाटिया, अंतर सिंह सूरी और भी समाज के प्रमुख एवं गुरुद्वारा साहिब के सभी सेवादार,समूह साध संगत ने मिलकर वैसाखी पर्व धूम धाम से मनाया एवं अपना सहयोग दिया।















