BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग एवं सिख समाज दुर्ग ने शहीद भगत सिंह को शहीद चौक दुर्ग में श्रद्धांजलि अरपन किया। गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने बताया की आज भारत को आज़ादी दिलाने के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों की बदोलत ही आज हम सब आज़ाद भारत के निवासी है।

जो बलिदान अपने जीवन का भारत देश को आज़ादी दिलाने के लिए इन क्रांतिकारियों ने दिया है, उस बलिदान को पूरा देश नहीं भुला सकता। शहीदों ने अंग्रेज़ी हकूमत को दिखा दिया था की जो भी भारत देश की तरफ़ ग़लत निगाह रखेगा उन्हें मुहतोड़ जवाब दीया जाएगा।

आज सिख समाज ने इन महान शहीदों को सलाम किया और भारत माता की जय करते हुए शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, दलपरीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह भाटिया, अमृत पाल सिंह ,गुरमीत सिंह भाटिया, राजू भाटिया, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, भूपिंदर सिंह, बलविनदर सिंह, कृपाल सिंह सब ने मिलकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Posts