भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर का एक मूकबधिर बच्चा दिनांक 25 जुलाई को गुम हो गया था। जिसकी सूचना सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को दी गई। सूचना पर धारा 363 आईपीसी की तहत अपराध दर्ज कराया गया।
सुपेला पुलिस द्वारा बच्चे की लगातार खोजबीन की जा रही थी। परिवार, मोहल्ले के सहयोग के साथ पुलिस लगातार बच्चे को ढूंढ रही थी। पुलिस द्वारा दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायपुर तक खोजबीन किया गया, लेकिन बच्चे का कही पता नही चल रहा था। इधर परिजनों ने बच्चे की सलामती के लिए ताजिया में दुआ मांगी गई थी।
सुपेला पुलिस द्वारा ये जानकारी लगी की बच्चे को ट्रेन देखने का बहुत शौकीन था, लगातार स्टेशन के आसपास जाता था। ट्रेन को देखकर खुश होता था। इस पर पुलिस ने आस पास के स्टेशन पर और आरपीएफ को इनकी सूचना दी। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को सूचना मिली की बच्चा भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के आस पास देखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। ये भी पता चला कि बच्चा आस पास के स्टेशन पर घूम रहा था और भिलाई नगर पहुंचा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बच्चे को थाना लाया गया तथा थाना प्रभारी द्वारा बच्चे चॉकलेट देकर उसको समझाया गया। सुपेला पुलिस के इस कार्य से प्रसन्न होकर सुल्तानपुर ताजिया चौक कमेटी, मस्जिद रोड, कैंप 1, भिलाई द्वारा टीआई दुर्गेश शर्मा का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।









