BREAKING

Uncategorised

गुण्डरदेही पुलिस ने 13 दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को दिया भाप मशीन, कोरोना संक्रमण के प्रति किया जागरूक

गुण्डरदेही। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे वैश्विक महामारी कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। ऐसे में सभी अपने अपने स्तर पर सुरक्षित रहने और लोगों को सुरक्षित रखने के उपाय कर रहे है।
ऐसा ही एक सराहनीय कार्य बालोद जिले के गुण्डरदेही पुलिस द्वारा किया जा रहा है। गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर द्वारा अपने थाना क्षेत्र के 13 दिव्यांगजन व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को व्यवसायी शंकर गोदवानी के सहयोग से भाप मशीन वितरित किया गया साथ कोरोना संक्रमण को रोकने में भाप लेने की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
टीआई मलेकर ने बताया कि वैज्ञानिकों ने शुरु से ही स्ट्रीम को फायदेमंद बताया है वहीं ताजे अध्ययन में यह बात साबित भी हो चुकी है कि रोजाना दो से तीन बार पांच मिनट तक भाप लेने से कोरोना का फेफड़ों पर असर नहीं हो रहा है। रोजाना भाप लेकर फेफड़ों को इतना मजबूत बनाया जा सकता है कि कोरोना वायरस का उन पर कोई असर नहीं होगा। फेफड़े सफलतापूर्वक कोरोना वायरस का सामना कर सकते हैं।
टीआई मलेकर ने बताया कि मैं खुद भी कोरोना पॉज़िटिव हुआ था डॉक्टरों की सलाह और सावधानियों के कारण अब बिल्कुल स्वस्थ हु। मैं भी भाप लिया करता हु। विशेषज्ञों ने भाप को फेफड़ों का सैनिटाइजर करार दिया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भाप लेने से वायरस को मात दिया जा सकता है।
अपील: घर मे रहे सुरक्षित रहे लॉकडाउन के नियमो का पालन करे।

Related Posts