BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गुण्डरदेही के साप्ताहिक बाजार से पॉकेटमारी करने वाला आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

बालोद। घटना दिसम्बर 2019 की है, बुधवारी बाजार गुण्डरदेही में प्रार्थी छबिलाल साहू निवासी पलारी द्वारा शाम को बुधवारी बाजार में सब्जी खरीदने आया था। सब्जी खरीदने के दौरान जेब में रखे मोबाइल रेडमी को किसी अज्ञात चोर द्वारा पॉकेटमारी कर चुरा लिया था। उसी दिन पुष्पेंद्र साहू रामसागर पारा गुण्डरदेही के फुलपेंट के पॉकेट से vivo y17 एवं दामोदर गांधी सदर रोड विकास स्टील गुण्डरदेही के पॉकेट से मोबाइल vivo y19 को पॉकेटमारी कर चुरा लिया था। साइबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर उक्त पॉकेटमार पता तलाश हेतु विशेष टीम प्रधान आरक्षक राम प्रसाद गजभिये के नेतृत्व में दुर्ग रवाना किया गया। जहाँ आरोपी सुरेश हटिले से मोबाइल जप्त कर रामनगर सिकोलाभाठा से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी– सुरेश हटिले पिता समारू राम ‍ हटिले उम्र 21 वर्ष सा0 रामनगर सिकोला भाठा दुर्ग
जप्ती– एक नग मोबाइल VIVOY19 नीला रंग का कीमती 5000/- रूपये।

Related Posts