BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोटरा और हथबंध पीएचसी तथा कौंसरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कांकेर जिले के कोटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के हथबंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और महासमुंद जिले के कौंसरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत अगस्त और चालू सितम्बर माह में इन अस्पतालों की सेवाओं का मूल्यांकन किया था। उन्होंने इस संबंध में मरीजों से फीडबैक भी लिया था।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में कोटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 91 प्रतिशत, कौंसरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 83 प्रतिशत और हतबंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 78 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान करने के पूर्व भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है।

इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।

Related Posts