BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

गुजरात में पहले चरण के लिए 2.39 करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान: 19 जिलों की 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में

गुजरात चुनाव के पहले फेज में कुल मिलाकर 2.39 करोड़ (2,39,76,670) वोटर हैं, जिसमें से 1,24,33,362 पुरुष वोटर और 1,15,42,811 महिला वोटर हैं…

गांधीनगर (ए)। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 पहले चरण में आज (गुरुवार) राज्य के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान होने जा रहा है. आमतौर पर गुजरात में दो दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था, लेकिन इस बार अरविंद केजरवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने सियासी मैदान में उतकर इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. आम आदमी पार्टी 182 सीटों में से 181 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पहले चरण के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगी. वोटिंग के लिए चुनाव आयोग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके साथ ही, मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. गुजरात के 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. 1 दिसंबर को पहला और 5 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान किए जाएंगे. जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

2.39 करोड़ वोटर: आइए जानते हैं कि राज्य में पहले फेज में वोटरों का किस तरह से समीकरण है. गुजरात चुनाव के पहले फेज में कुल मिलाकर 2.39 करोड़ (2,39,76,670) वोटर हैं. जिसमें से 1,24,33,362 पुरुष वोटर और 1,15,42,811 महिला वोटर हैं. इसके अलावा पहले फेज में 497 थर्ड जेंडर के भी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

25,434 पोलिंग स्टेशन: चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं जिससे मतदाताओं को कोई परेशानी ना हो. इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं. बता दें कि दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Related Posts