BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग आज: पीएम मोदी ने मां का लिया आशीर्वाद; आज करेंगे मतदान

पीएम मोदी मां से मिलने के बाद गुजरात बीजेपी के मुख्यालय कमलम पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी यहां गुजरात बीजपी के नेताओं के साथ अहम बैठक की…

अहमदाबाद (ए)। गुजरात में दूसरे फेज के मतदान से एक दिन पहले रविवार (4 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया,  प्रधानमंत्री मोदी यहां से सीधा गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे, पीएम ने अपनी मां के घर पहुंच कर सबसे पहले मां को प्रणाम किया तो तुरंत उनकी मां हीराबेन ने उनके सर पर हाथ फेरकर उनको आशीर्वाद दिया। उसके बाद पीएम ने घर में उनके साथ बैठकर एक कप चाय पी और उसके बाद वह पहले से तय अपने अगले कार्यक्रम के लिए निकल गये।पीएम मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में किया। गुजरात में आज यानी सोमवार (5 दिसंबर) को दूसरे फेज के लिए मतदान होना है. पीएम कल अहमदाबाद में वोट भी डालेंगे।

पीएम मोदी मां से मिलने के बाद गुजरात बीजेपी के मुख्यालय कमलम पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी यहां गुजरात बीजपी के नेताओं के साथ अहम बैठक की. गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल पहले से ही यहां मौजूद हैं. पीएम इससे पहले बीते अगस्त के महीने में अपनी मां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे. उस समय पीएम अहमदाबाद में साबरमती नदी पर ‘अटल पुल’ का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. उनके छोटे भाई पंकज मोदी ने कहा था कि पीएम मोदी देर शाम अपनी मां से मिले और अहमदाबाद में खादी उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनके साथ लगभग आधा घंटा बिताया।

पीएम ने गुजरात में की कई रैलियां: राज्य में 27 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी की वापसी के लिए पीएम मोदी ने पूरा जोर लगाया है। गुजरात चुनाव के लिए पीएम मोदी ने कई रैलियां और रोड शो किए हैं. इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला भी बोला।

8 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे: गुजरात में पहले फेज के लिए 1 दिसंबर को मतदान हुआ था. इस दौरान करीब 60 प्रतिशत वोट पड़े. इस बार बीजेपी को कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी चुनौती मिल रही है. गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल चुनाव के साथ 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1599372441679077376?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599372441679077376%7Ctwgr%5E89ad2c27ba01e66593fdef0fb8a186b7cda5d2e6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fgujarat-assembly-election-pm-modi-meets-his-mother-heeraben-modi-in-gujarat-2274033

Related Posts