BREAKING

Uncategorised

गुजरात निवासी के 28 बकरे-बकरियों पर बिजली गिरने से हुई मृत्यु, राजनांदगांव प्रशासन ने दिए 84 हज़ार ₹ मुआवजा

राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देश पर गुजरात के जिला कच्छ के निवासी अस्थाई रूप से राजनांदगांव जिले के तहसील छुईखदान ग्राम काशीबेला में रह रहें श्री काना  के बकरे-बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 84 हजार रूपए की  मुआवजा राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि श्री काना पिता मेघा रबारी गुजरात के जिला कच्छ (भुज) तहसील लोडई के निवासी हैं। वे पिछले 8-10 दिनों से अस्थाई रूप से राजनांदगांव जिले की छुईखदान तहसील ग्राम काशीटोला में तम्बू (डेरा) लगाकर रह रहे हैं। उनकी आजीविका का एकमात्र साधन पशुपालन है। 29 मई 2020 की रात 3 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी 28 बकरे-बकरियों की मृत्यु हो गई। इसमें 20 बकरी और 8 बकरा शामिल है। श्री काना द्वारा इस संबंध में थाना गंडई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मर्ग स्टिमेशन रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज के आधार पर जांच में अधिकारियों ने मामले को सही पाया। जिसके तहत श्री काना को  84 हजार रूपए मुआवजा राशि प्रदान की गई।

Related Posts