BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

गुजरात की जीत से मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह, RCB के फैंस का दिल टूटा, देखे लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच गई है…

बेंगलुरु (ए)। गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है. वहीं, गुजरात टाइटंस की जीत के बाद मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंच गई है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सपना एक बार फिर टूट गया है. इस तरह प्लेऑफ की चारों टीमों का फैसला हो चुका है. मुंबई इंडियस के अलावा गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें हैं।

गुजरात टाइटंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स टॉप-3 में काबिज है. गुजरात टाइटंस के 14 मैचों में 20 प्वॉइंट्स है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के 17-17 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस 16 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया वहीं, गुजरात टाइटंस-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी फॉफ डु प्लेसी की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए. इस तरह गुजरात टाइटंस के सामने मैच जीतने के लिए 198 रनों का लक्ष्य था. गुजरात टाइटंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

ऐसा रहा मैच का हाल गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाया. शुभमन गिल ने 52 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के जड़े. शुभमन गिल के अलावा विजय शंकर ने 35 गेंदों पर 53 रनों का अहम योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. जबकि विजयकुमार विशक और हर्षल पटेल को 1-1 कामयाबी मिली. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया. विराट कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया।

आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल
TEAMSMWLTNRNRRPTS
GT14104000.80920
CSK1485010.65217
LSG1485010.28417
MI148600-0.04416
RR1477000.14814
RCB1477000.13514
KKR146800-0.23910
PBKS146800-0.30412
DC145900-0.80810
SRH1441000-0.5908

Related Posts