BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गुंडरदेही पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: मोटर पम्प चोरी का आरोपी और सटोरी गिरफ्तार, शराब भट्टी के पास आम जगह पर शराब पीने पिलाने पर की कार्यवाही

बालोद। मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है प्रार्थी वैभव माधवानी पिता लक्ष्मण माधवानी उम्र 19 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 13 गुण्डरदेही, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.07.21 के शाम 05-00 बजे घर आया तो देखा कि घर के पीछे तालाब तरफ से रास्ता (दरवाजा) खुला हुआ था, जिस तरफ से अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 22.07.21 के 09.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य बाड़ी में रखे पानी मोटर पम्प आधा HP जिसमें BENTEX RK WANDAR का लेबल लिखा हुआ है, कीमती 3200 रूपये को चोरी कर बीच ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक आदमी मोटर पम्प बेचा है, संदेही हुमन लाल बघेल पिता नटवर लाल बघेल उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11बस स्टैड के पीछे गुण्‍डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से पूछताछ किया गया , जो चोरी करना कबुल करते हुए चोरी के मोटर पम्प को कचांदुर में होरीलाल सोनकर ग्राम कचांदुर के पास 800 रूपये में नगदी में बेचना बताने पर कचांदुर जाकर संदेही होरीलाल सोनकर पिता खोरबाहरा सोनकर उम्र 50 वर्ष सा0 नाहंदा वार्ड क्र0 06 हाल कचांदुर टेलर दुकान थाना गुण्‍डरदेही जिला बालोद छ0ग0 से पूछताछ कर पानी मोटर पम्प आधा HP जिसमें BENTEX RK WANDAR लेबल लगा हुआ ,को बरामद किया गया। आरोपीण द्वारा अपराध धारा 379,411,34 ताहि के तहत् अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी-
01. हुमन लाल बघेल पिता नटवर लाल बघेल उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11बस स्टैड के पीछे गुण्‍डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0
02. होरीलाल सोनकर पिता खोरबाहरा सोनकर उम्र 50 वर्ष सा0 नाहंदा वार्ड क्र0 06 हाल कचांदुर टेलर दुकान थाना गुण्‍डरदेही जिला बालोद छ0ग0

बरामद सामाग्री- पानी मोटर पम्प आधा HP जिसमें BENTEX R K WANDAR का लेबल लिखा हुआ कीमती 3200 रूपये

सिकोसा शराब भट्टी के पास आम जगह पर शराब पीने पिलाने की सविधा मुहैया कराने वालो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

जिले में पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा अवैध शराब बिक्री ,सट्टा ,जुआ , के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत ,थाना गुण्डरदेही के ग्राम सिकोसा के रेलवे फाटक शराब भट्टी के नजदीक आम जगह पर लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराने वाले आरोपीगण चंदू निषाद ,जितेंद्र सागर ,धर्मेन्द्र गोयल ,जितेंद्र सागर, राजू सारथी की अस्थाई दुकान पर रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया मौके में शराब और डिस्पोजेबल ग्लास जप्त की गई, आम जगह में शराब पिलाने का कोई वैध लाइसेंस नही होने से सभी आरोपीगण को आबकारी एक्ट की धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।।

नाम आरोपी गण-

1) चंद्रु निषाद पिता बिसाहू निषाद उम्र 30 साल सा महद बी थाना गुंडरदेही

2) धर्मेंद्र गोयल पिता स्व केशुराम उम्र 32 साकिन सिकोसा

3) जितेंद्र सागर उर्फ जीतू पिता दीनदयाल सागर उम्र 30 साल सा सिकोसा

4) राजु सारथी पिता अशोक सारथी उम्र 34 साल सा सिकोसा थाना गुंडरदेह

5) – हरीशचंद्र देशलहरे पिता काशीराम देशलहरे उम्र 32 साल सा सिकोसा थाना गुंडरदेही

जप्त संपत्ति– मौके पर शराब पिलाते शराब व डिस्पोजेबल ग्लॉस,पानी का पाउच

सिकोस बाजार में सट्टा पट्टी के साथ युवक हुआ गिरफ्तार

 

गुण्डरदेही। पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा, जिले में जुआ सट्टा अवैद्य शराब बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 23/07 को
मुखबीर सूचना पर सिकोसा निवासी शाहिद रजा पिता सुबराती खान उम्र 21 वर्ष साकिन सिकोसा थाना गुण्डरदेही के द्वारा बाजार चौक सिकोसा आम जगह में विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुला खेलने की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक पी आर साहू को रेड कार्यवाही हेतु सिकोस रवाना किया गया।

टीम द्वारा सिकोसा बाजार चौक के पास घेराबंदी किया तो आरोपी शाहिद रजा पिता सुबराती खान उम्र 21 वर्ष साकिन सिकोसा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडा गया उसके कब्जे से नगदी रकम 1500 रूपये एवं अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगा एक लाईनिंगदार कागज में लिखा 01 नग सट्टा पट्टी पर्ची व एक डाट पेन मिला जिसे जपत कर आरोपी शाहिद रजा का ‍ कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट में गिरफतार किया गया एवम आरोपी को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत जेल भेजा गया है ।

नाम आरोपी- आरोपी शाहिद रजा पिता सुबराती खान उम्र 21 वर्ष साकिन सिकोसा थाना गुण्डरदेही जिला-बालोद
जप्त संपत्ति- सट्टा पट्टी ,पर्ची ,1500 रुपये नगद

Related Posts