BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

गीतिका ब्रह्मभट्ट प्रदेश में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता लाने के लिए संभालेंगी प्रचार प्रसार का दायित्व

रायपुर। गीतिका ब्रह्मभट्ट पहली ऑफिसर है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ़ से प्रदेश में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार का दायित्व संभालेंगी। इस साल 2023 में गीतिका ब्रह्मभट्ट यूपीएससी के इंटरव्यू देके आई है।

अब वो फ़िलहाल केंद्र सरकार के अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रम “राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ “राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन” में आई। ईसी (इनफार्मेशन एजुकेशन कम्युनिकेशन) मीडिया कंसलटेंट के पद में चयनित हो कर रायपुर में अपना कार्यभार संभालेंगी।

उल्लेखनीय है कि गीतिका ब्रह्मभट्ट अपने जीवन के काल में पहले भी कुछ उपलब्धियाँ प्राप्त कर चुकी हैं । अपने कॉलेज की बेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर एवं कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष बनीं। उसी के साथ अपने मास्टर्स में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और साथ सेंट्रल ज़ोन यूथ फेस्ट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

विदित हो कि चयन से पूर्व गीतिका ब्रह्मभट्ट कलिंगा विश्वविद्यालय में जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरथ थी। आदेश…

Related Posts