BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गाय खदेड़ने गई नाबालिक लड़की से जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी एवं छुपकर अश्लील वीडियों बनाने वाला गिरफ्तार

गाय खदेड़ने गयी नाबालिक बालिका के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी एवं छुपकर अश्लील वीडियों बनाने वाला एक अन्य आरोपी गिरफ्तार…गाय खदेड़ कर वापस आ रही थी तभी आरोपी उसके पास आकर कहां जा रही हो पूछने लगा तब पीड़िता घर तरफ जा रही हूं बोली तो श्रवण केंवट हाथ बांह पकड़कर खिचते हुए खेत में बने पंप घर के परछी में ले गया और उसका पहने हुए कपड़े को निकालकर श्रवण केंवट जबरदस्ती बलात्कार किया…

 

सक्ति। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 17.01.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लडकी दिनांक 17.01.2025 को प्रार्थिया को घर में बताई कि दिनांक 06.01.2026 के दोपहर करीब 02.00 बजे खेत में गाय खदेड़ने गयी थी।

गाय खदेड़ कर वापस आ रही थी तभी ग्राम बरेकेलकला का श्रवण केंवट उसके पास आकर कहां जा रही हो पूछने लगा तब पीड़िता घर तरफ जा रही हूं बोली तो श्रवण केंवट हाथ बांह पकड़कर खिचते हुए खेत में बने पंप घर के परछी में ले गया और उसका पहने हुए कपड़े को निकालकर श्रवण केंवट जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताओगी तो जान से मार देने की धमकी दिया।

कुछ दिन बाद श्रवण केंवट का दोस्त खीकराम केंवट इसे बताया कि वह श्रवण केंवट और इसका शारीरिक संबंध वाला अश्लील वीडियों अपने मोबाईल में रखा है, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है, यह बात प्रार्थिया द्वारा लड़की के बताने पर प्रार्थिया खीकराम केंवट को बुलाकर उसे पूछी तो खीकराम केंवट इसकी लडकी का अश्लील वीडियों दिखाया और वीडियों को डिलीट कर दिया इसकी लड़की को श्रवण केंवट जबरदस्ती बलात्कार किया है और खीकराम केंवट उसका अश्लील वीडियों अपने मोबाईल में बनाकर किसी को बताओगे तो वायरल करने की धमकी दिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामला नाबालिक बालिका के उपर घटित गंभीर अपराध का होने से  पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर आवश्यक आसूचना संकलन कर हमराह स्टाफ के आरोपियों के सकूनत पर घेराबंदी कर दबिश दिया गया जो सकूनत पर उपस्थित मिले।

जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर कड़ाई एवं हितमत अमली से पूछताछ किया गया जो कि आरोपी श्रवण केंवट दिनांक घटना समय को पीड़िता को नाबालिक जानते हुए जबरदस्ती बलात्कार करना एवं अन्य आरोपी खीकराम केंवट द्वारा आरोपी खीकराम केंवट द्वारा आरोपी श्रवण केंवट को पीड़िता से बलात्कार करने का वीडियों छुपकर तैयार करना बताया है जिसे पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना तथा प्रार्थिया के पूछताछ पर पीड़िता का अश्लील वीडियों अपने मोबाईल में दिखाकर उसे डिलीट कर देना अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया।

आरोपीगण के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपीगण 01. श्रवण केंवट पिता समेन्द्र राम केंवट उम्र 22 साल, 02. खीकराम केंवट उर्फ बल्लू पिता चैतराम केंवट उम्र 24 साल दोनो साकिनान बरेकेलकला थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) को दिनांक 18.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर. सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर. राजेश यादव, कमलेश धारिया का विशेष योगदान रहा है।

थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.)
अप.क्र. 17/2026
धारा 64(1),79,351 (2), 3(5), 238 बीएनएस 2023, 04 पॉक्सो एक्ट, 66E आईटी एक्ट

Related Posts