BREAKING

Uncategorised

गायत्री परिवार के वॉलिंटियर्स द्वारा रायपुर शहर के कंटेनमेंट जोन में कार्य करने हेतु SSP को दिया सहमति पत्र

रायपुर। जिले के रायपुर नगर निगम सीमा एवं बिरगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में दिनांक 22 जुलाई 2020 से लॉकडाउन लागू किया गया है इसके बाद भी कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने के साथ सभी कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को फिक्स पॉइंट एवं पेट्रोलिंग कार्य पर लगाया गया है जिसको देखते हुए आज गायत्री परिवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर उनके वॉलिंटियर्स द्वारा कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में पुलिस के साथ कार्य करने हेतु अपनी सहमति दिया गया जिस पर कार्ययोजना बनाया जा रहा है।
लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन करने वाले 02 लोगों पर धारा 188, 269 एवं 270 के तहत अपराध दर्ज किया गया, तथा 138 लोगों को धारा 188 के तहत नोटिस दिया गया साथ ही दोपहिया में एक से अधिक सवारी एवं चार पहिया में दो से अधिक सवारी बैठाने वाले 70 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। तथा रायपुर शहर के सभी 40 चेकिंग पॉइंट एवं कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पी ए सिस्टम के माध्यम से आम नागरिकों को कोरोनावायरस से बचाव एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है
अपील:- रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सभी घर पर ही रहे, आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलने के दौरान पूरी तरह फेस मास्क का उपयोग करें, सामाजिक एवं भौतिक दूरी बनाए रखें, हैंड सेनीटाइजर का प्रयोग करें।

Related Posts