रायपुर। इस प्रकार है कि दिनांक 27.07.2021 को प्रार्थी फेरन सिंह पिता लटुरी सिंह उम्र 50 वर्ष सा. गाम जिरैना थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर (म.प्र.) थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किये कि दिनांक 22.07.21 को प्रार्थी का ड्राईवर वाहन टाटा 407 क. एम.पी.07 जी.ए.5446 में नोएडा से
फर्नीचर कीमती 4.77.900रू को लोड कर निकला था।
जो दिनांक 26.07.21 को शाम 0700बजे रायपुर पहुंचा। गाडी को रात्रि में रिग रोड न. 02 में खडी कर सो गया दिनांक 27.07.21 को सुबह गोल्डन मार्केट भनपुरी जाने के लिए एक गाईड लिया जो वाहन के कंडक्टर सीट में बैठा था।
लक्ष्मी ढाबा भनुपरी के पास ड्राईवर राघवेन्द्र सिंह तोमर को प्यास लगने पर पानी पीने के लिए ढाबा गया तो उक्त गाईड वाहन टाटा 407 क. एम.पी.07 जी.ए.5446 कीमती 8.00.000रू व वाहन में लोड फर्नीचर सामान कीमती 4.77.900रू कुल जुमला 12.77.900 रू को चोरी कर ले गया कि लिखीत आवेदन पेश करने पर थाना खमतराई अप.क. 448/21 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान मुखबिर से सुचना मिला कि रिंग रोड गोंदवारा में एक व्यक्ति वाहन टाटा बेचने की बात
कर रहा है कि सुचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ रवाना हुआ।
उस व्यक्ति को पकड़ने पर अपना नाम संतोष यादव पिता सोना लाल यादव उम्र 34 वर्ष सा. गाम सिल्ली पोस्ट बोईदा थाना हल्दी बाजार जिला कोरबा छ.ग.बताया आरोपी के कब्जे से चोरी किये वाहन टाटा 407 क. एम.पी.07 जी.ए.5446 कीमती 8.00.000 रू व वाहन में लोड फर्नीचर सामान कीमती 4.77.900रू कुल जुमला 12.77.900रू को बरामद कर आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।












