BREAKING

Uncategorised

गांव और प्राकृति की ओर बढ़े गरियाबंद पुलिस के कदम, शहीदों की याद में मनाया पर्यावरण दिवस

गरियाबंद। अपने अक्सर पुलिस को केवल और केवल अपराध और अपराधियों में ही उलझे देखा है। पर इस बार गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के नव-विचार ने पुलिस को नई दिशा दी है। इससे आमजनो और पुलिस के संबंध में भी पहले की अपेक्षा और मजबूती मिलेगी। लेकिन इस नई सोच ने इन सबसे बढ़कर पर्यावरण संरक्षण की ओर एक बड़ा कदम उठाया है।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी भी इस अभियान में शामिल हुए और राजिम पुन्नी रिसाट में वृक्षारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ” पुलिस मित्र गांव, हरियर छाॅंव ” अभियान की सराहना की। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर “पुलिस मित्र गाँव, हरियर छाँव” अभियान छेड़ा है। इस अभियान की शुरूआत राजिम थाने में श्री पटेल, उप कप्तान सुखनंदन राठौर, एसडीओपी संजय ध्रुव, थाना प्रभारी विकास बघेल एवं रक्षित निरीक्षक उमेश राय की उपस्थिति में थाना परिसर राजिम में वृक्षारोपण किया। इस नव-विचार से ज़िले के लगभग सभी ग्रामों में वहां के जिम्मेदार नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 850 पौधे लगाकर उसे बचाने का वादा किया गया। साथ ही पुलिस कप्तान पटेल एवं उप कप्तान सुखनंदन राठौर ने ज़िले के अमर शहीदों की याद में गांव जाकर उनके स्मृति में शहीद परिवार संग वृक्षारोपण कर उनके बलिदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान “पुलिस मित्र गाँव हरियर छाँव” में सभी थानों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो के पंच.सरपंच ग्रामीणों ने बढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कदमो से ही आमजनों और पुलिस की दूरियां तो कम होंगी ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारा भी दायित्व बढ़ेगा।
पुलिस कप्तान श्री पटेल एवं उप कप्तान श्री राठौर ने इस अभियान में शामिल हुए सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में पुलिस और जनता का यह रिश्ता ऐसे ही नव-विचार और आपसी सहयोग से और भी मज़बूत होगा।

Related Posts