दुर्ग। नगर पालिक निगम परिसर में 2 अक्टूबर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव,स्वास्थ्य अधिकारी हमीद खोखर ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू, प्रमोद दुबे सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ माल्यार्पण किया गया साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर महापौर ने कहा कि सभी को महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए।गांधी जयंती के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू एवं अधिकारी,कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर निगम परिसर क्षेत्र का झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव एवं प्रभारी हमीद खोखर ने जेआरडी स्कूल के करीब महात्मा गांधी व डिपरा पारा लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दूबे, एसडी शर्मा, आर.के जैन,आर.के पालिया, प्रकाशचंद थावनी, राजकमल बोरकर, जावेद अली, मनोहर साहू, शिव शर्मा, अनिल सिंह,शुभम गोइर, करण साहू,ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, विनीत वर्मा,शौएब अहमद, विश्वनाथ पाणिग्रही, योगेंद्र वर्मा,सुरेश भारती, तारा पाटिल,रोशनी आहूजा सहित अन्य मौजूद रहें।
इस अवसर पर महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा महात्मा गाधी जी का मार्गदर्शन वास्तव में हमारी अमूल्य धरोहर है। आने वाला समय हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।















