BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गांधी जयंती पर दुर्ग महापौर, आयुक्त और सभापति ने निगम परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

दुर्ग। 02 अक्टूबर, बापू के जन्म दिवस पर शनिवार को नगर पालिक निगम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

निगम मुख्यालय में साफ सफाई अभियं कार्यक्रम की शुरूआत निगम परिसर में महापौर धीरज बाकलीवाल, निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, दीपक साहू, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, सतीश देवांगन समेत अधिकारी व कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए उसके बाद सभी लोगों ने महापौर और आयुक्त के साथ झाड़ू से परिसर की सफाई की।

इस मौके पर कार्यपालन अभियंता आर.के पांडेय, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता आरके पालिया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दिवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मनोहर साहू,

राजकमल बोरकर,बीरेन्द्र ठाकुर,विनोद मांझी, भीमराव,भारती ठाकुर,आसमा डहरिया,अर्पणा मिश्रा,अनिल सिंह,जसवीर सिंग भुवाल,शुभम गोईर,ईश्वर वर्मा सहित राजस्व विभाग, कर्मशाला शाखा,लोकर्म विभाग, लेखाशाखा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts