BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गांजा बिक्री करते महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो गांजा और बिक्री रकम 2.36 लाख रुपए बरामद

भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस ने गांजा बेचते एक पुरुष और एक महिला आरोपी को पकड़ा है, उनसे करीब एक किलो गांजा पकड़ा है साथ ही बेचे गए गांजा का दो लाख रुपए से अधिक की नगदी भी जप्त की है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि दिनांक 30.07.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि देवबलौदा सिरसारोड डोंगिया तालाब पचरी के पास एक काले रंग के मो०सा० स्प्लेंडर प्लस क्र० CG 07 CQ 1269 में एक महिला व एक पुरूष आसमानी रंग के कैरी बैग मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है और बिक्री कर रहा है।

मुखबिर के सूचना पर तत्काल टीम रवाना की गई और दोनों को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना पूरा नाम 1. हरीशंकर यादव ऊर्फ जुगनु पिता मंशा राम यादव उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र. 31 बाबा चौक दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिल दुर्ग (छग) 2. रीनु वर्मा पति स्व. चिरंजीवी राय ऊर्फ बुशली उम्र 32 साल ग्राम देवबलौदा सी केबीन महामाया मंदिर के पास को पकड़ा गया। उनसे गांजा बिक्री का 2,36000 रूपये भी मिला है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक 1698 विजय पासवान, आरक्षक 1211 अरविंद मेंढे, महिला आरक्षक 174 शकुतंला थापा, एसीसीयु आरक्षक 252 राकेश चौधरी, आरक्षक 853 राकेश अन्ना सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी: 1. हरीशंकर यादव ऊर्फ जुगनु पिता मंशा राम यादव उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र0 31 बाबा चौक दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिल दुर्ग छग

2. रीनु वर्मा पति स्व० चिरंजीवी राय ऊर्फ बुशली उम्र 32 साल ग्राम देवबलौदा सी केबिन महामाया मंदिर के पास जीआरपी चौकी चरौदा थाना जीआरपी भिलाई 3 जिला दुर्ग।

जप्त: गांजा 1. 04 किलोग्राम कैरी बैग का वजन 0.30 ग्राम कुल वजन 1.34 किलोग्राम कीमती 10000 रू एवं एक मो०सा० स्प्लेंडर प्लस क्र० CG 07 CQ 1269 कीमती 40000 रूपये बिक्री नगदी रकम 2,36000 रूपये जुमला कीमती 286000 रूपये।

Related Posts