BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गहोई-वैश्य समाज के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. कठिल ने कहा- हमारा समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यो के लिए जाना जाता है

भिलाई। रविवार को गहोई-वैश्य समाज के नवनिर्वाचित दुर्ग जिला अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जुनवानी में किया गया। शपथ ग्रहण उपरांत दिवाली मिलन समारोह भी आयोजित की गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि गहोई-वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.कठिल मौजूद रहे। अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री आलोक टिकरिया, दया शंकर सिंह और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीता नगरिया उपस्थित हुई साथ ही दुर्ग जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन ददरिया मौजूद रहे।

पत्रकारो से चर्चा करते हुए गहोई-वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठिल ने समाज द्वारा किये गए कार्यो के जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल मे हमारे समाज द्वारा किये गए सेवा एवं धार्मिक कार्यो के लिए जाना जाता है। जब लॉक डाउन लगा था तब गरीब, मजदूर पटरी और पैदल चलकर अपने घरों के लिए जा रहे थे तब समाज द्वारा झांसी, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि जगहों पर उन सभी के रुकने, भोजन और कपड़ो की व्यवस्था समाज के सदस्यों द्वारा निरन्तर किया गया। ग्वालियर में समाज द्वारा 500 लोगो को निःशुल्क भोजन आज भी कराया जाता है। समाज द्वारा अस्पताल खोलना, प्रतिभावान बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता करना, आईएएस/आईपीएस की तैयारियां करने वालो जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना समाज के द्वारा निरन्तर किया जा रहा है।

अध्यक्ष के.के. कठिल ने आगे कहा कि पैसे की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान बच्चों हम पढ़ाई में कमी नही होने देंगे। हमारे समाज ने हरिद्वार, अयोध्या सहित कई धार्मिक नगरी में धर्मशाला बनाकर लोगो की सेवा कर रहे है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित देश के 22 राज्यो में हमारे सदस्य है, जिसके गणना का कार्य चल रहा है। उत्तरप्रदेश के 28 विधानसभा के प्रत्याशी बिना गहोई-वैश्य के लोगो के समर्थन के नही जीत सकते, हमारा समर्थन जिसको रहता है वही जीतता है। आने वाले चुनाव में हम भी अपने समाज के लोगो के लिए टिकिट की मांग करेंगे अगर हमें टिकिट नही मिलेगी तो सीट नही तो वोट नही का अभियान चलाएंगे। रायपुर ऐम्स हॉस्पिटल के बगल में समाज द्वारा एसी युक्त भवन का निर्माण हो रहा है, इलाज कराने आने वालों लोगो का वहां निशुल्क सेवा किया जाएगा। समाज का फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार की जा रही है।

अध्यक्ष के.के. कठिल ने आगे कहा कि ढाई सौ रुपये लेकर हम आजीवन सदस्यता देते है, हम मैथलीशरण गुप्त को आराध्य मानते है, हम उनके वंशज है।
राष्ट्रीय महामंत्री आलोक टिकरिया ने कहा कि हमारे समाज की तीन बड़ी उपलब्धि है। पहला यह सबसे पुरानी संस्था है जिसकी स्थापना 1914 में की गई थी, दूसरा हमारे संस्था द्वारा 1974 में आदर्श विवाह शुरू किया गया था जिसे आज भी किया जाता है तथा तीसरा हमारे यहां की लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहुत ही बढ़िया है जिसमे एक ही दिन में चुनाव होता है और उसी दिन रिजल्ट भी डिक्लियर होता है यह बड़ी उपलब्धि है।

दुर्ग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन ददरिया ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओ और बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मान-सम्मान बढ़ाएगी उन्हें आगे बढ़ाने में सहायता करेगी। हमारे समाज के कई डॉक्टर है उनसे संपर्क कर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य चेकअप कराएगी, दुर्ग जिला में समाज का भवन नही है लेकिन जल्द की भवन बनेगा, समाज के आपसी मेलमिलाप के लिए दीवाली मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा विवाह समारोह का योजन समाज द्वारा किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रायपुर अध्यक्ष अशोक बानी, शारद गुप्ता, रंजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Related Posts