देश में कोरोना (Coronavirus) की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है. वहीं शुक्रवार (23 दिसंबर) को मोदी कैबिनेट एक बड़ा फैसला लिया है. साल 2020 में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 81.3 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण एक साल तक करने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट बैठक के बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को मुफ्त राशन देने पर करीब दो लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका बोझ केंद्र सरकार उठाएगी।